भारत की असली अर्थव्यवस्था वातानुकूलित दफ्तरों या कंप्यूटर स्क्रीन्स पर नहीं, बल्कि उन दुकानों से चलती है जिन्होंने पीढ़ियों से ग्राहकों का विश्वास कमाया है। लेकिन स्क्रीन-आधारित खरीदारी के इस दौर ने एक मूक बदलाव ला दिया—ग्राहक की सुविधा बदल गई, और गली के नुक्कड़ की वह दुकान बिना किसी शोर के इंटरनेट की इस भीड़ में पीछे छूटती चली गई।

इस पूरे दौर की सबसे बड़ी चुनौती का सीधा और साफ हल है—अपने ऑफलाइन कारोबार को इंटरनेट पर ले जाना और यह कहना कि

ISellOnline

(मैं ऑनलाइन बेचता हूँ )

यह पहल मेरे अपने पिता की दुकान, उनके संघर्ष और देश भर के उन लाखों दुकानदारों की मेहनत से प्रेरित है जो हमारे शहरों की असली रीढ़ हैं।

जिनकी दिक्कत यह नहीं है कि वे आगे बढ़ना नहीं चाहते, बल्कि यह है कि डिजिटल दुनिया उनके हिसाब से बनाई ही नहीं गई। उनसे उम्मीद की जाती है कि वे अंग्रेजी के भारी-भरकम ऐप्स सीखें, कंप्यूटर पर बैठकर स्टॉक टाइप करें, या एजेंसियों को हर महीने हजारों रुपयों की फीस भरें। किसी भी छोटे या मझोले व्यापारी के पास न तो इतना वक्त होता है, न ही गैर-जरूरी खर्च का बजट।

इसी खाई को पाटने के लिए हमने ISellOnline की शुरुआत की। हम इसे Digitization as a Service (DaaS) की तरह पेश करते हैं। हमारा सीधा उसूल है कि दुकानदार को तकनीक सीखने की रत्ती भर जरूरत नहीं है। अगर आप व्हाट्सएप चलाना, फोटो खींचना या वॉयस नोट भेजना जानते हैं, तो आप अपनी दुकान का पूरा डिजिटल कारोबार चला सकते हैं।

पर्दे के पीछे काम करती है हमारी AI-Native Just-in-Time Digital Production Line। हमारे पास कोई गैर-जरूरी तामझाम नहीं है। जब कोई दुकानदार अपनी आम बोलचाल में एक वॉयस नोट भेजता है या नए माल की तस्वीर देता है, तो हमारी ऑटोमेटेड तकनीक उसे तुरंत व्यवस्थित डेटा और लाइव वेबसाइट में बदल देती है। इसी वजह से हम अपना खर्च इतना कम रख पाते हैं कि एक छोटे से छोटा दुकानदार भी बिना किसी आर्थिक दबाव के पूरे साल ऑनलाइन बना रह सके—और अपने फोन पर ही जरूरी बदलाव व रिपोर्ट्स देख सके।

सबसे जरूरी बात—डिजिटल आजादी और जागरूकता।
हम जो भी वेबसाइट, गूगल मैप्स, सोशल प्रोफाइल या ONDC से जुड़ी पहचान बनाते हैं, उस पर 100% मालिकाना हक पहले दिन से सिर्फ और सिर्फ दुकानदार का होता है। हम कोई बिचौलिया नहीं बनते। हमारे पहले महीने की 'फुल हैंड-होल्डिंग' का मकसद सिर्फ वेबसाइट बनाकर छोड़ देना नहीं, बल्कि व्यापारी को डिजिटल रूप से सजग और आत्मनिर्भर बनाना है।

हमारा अगला कदम Local X है—एक ऐसा शहर-स्तरीय वॉयस सर्च नेटवर्क, जहां पूरे शहर का कोई भी खरीदार सिर्फ बोलकर यह पता लगा सकेगा कि उसकी मनचाही चीज किस नजदीकी दुकान पर इस वक्त मौजूद है।

हम बड़ी-बड़ी बातें नहीं करते; हम बस इतना चाहते हैं कि जब जमाना आगे बढ़े, तो बरसों से शहर को सींचने वाली आपकी दुकान पीछे न छूटे।

मयंक / Mayank

दुकानों को ऑनलाइन लाने के एक मिशन पर